Hindi News / india / छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय और रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। कोर्ट परिसरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच...

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 28, 2026, 3:18:26 PM

छत्तीसगढ न्यूज

कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप - फ़ोटो सोशल मीडिया

DESK: देश में आए दिन भी स्कूल तो कभी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। दिल्ली, यूपी, बिहार के बाद अब झारखंड और छत्तीसगढ़ में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद न्यायिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। 


छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दी है। संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। साथ ही सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।  


बता दें कि इससे पूर्व भी छत्तीसगढ़ के अन्य जिला न्यायालयों को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी है। जिसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था। एक बार फिर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है। जिसके बाद बिलासपुर उच्च न्यायालय में भी तलाशी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। हर पहलू की जांच की जा रही है। सुरक्षा में किसी भी तरह की ढिलाई बरती नहीं जाएगी।  


वही झारखंड के रांची सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी व्हाट्सएप पर मिलने के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। मैसेज में आरडीएक्स से विस्फोट करने की धमकी गई है। जिसके बाद रांची पुलिस अलर्ट हो गई और साइबर टीम संबंधित ई-मेल आईडी की जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम ने कोर्ट परिसर को खाली कराया और सघन जांच की। रांची सिविल कोर्ट में बम और डॉग स्कॉयर्ड की टीम को भी बुलाया गया है।