1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 09, 2025, 7:32:01 PM
इंडी गठबंधन की हार - फ़ोटो सोशल मीडिया
DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है। NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति 152 वोट से चुनाव जीत गए हैं। राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, वहीं INDIA कैंडीडेट सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है। सीपी राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, जबकि विपक्षी गठबंधन INDIA के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए। इस तरह राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
चुनाव में कुल 767 वोट डाले गए थे, जिनमें से 752 को वैध और 15 को अवैध करार दिया गया। एनडीए ने 68 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि इंडिया गठबंधन ने 79 वर्षीय बी. सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी घोषित किया था।
बता दें कि BRS और BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव से दूरी बनाए रखी थी। दोनों दलों ने किसी भी गठबंधन का समर्थन इस चुनाव में नहीं किया। जबकि राज्यसभा में BRS के 4 और BJD के 7 सांसद हैं। वहीं, लोकसभा में एकमात्र सांसद वाली शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति का हवाला देकर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। उधर, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के 11 सांसदों ने पहले ही एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने का फैसला लिया था।