Hindi News / india / Delhi Encounter: दिल्ली में मारे गए बिहार के 4 मोस्ट वांटेड, चुनाव से...

Delhi Encounter: दिल्ली में मारे गए बिहार के 4 मोस्ट वांटेड, चुनाव से पहले राज्य में आतंक फैलाने की योजना विफल

Delhi Encounter: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बिहार चुनाव 2025 से पहले आतंक फैलाने की साजिश रच रहे 4 बदमाशों का एनकाउंटर किया है। बहादुर शाह मार्ग पर गोलीबारी, बिहार पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन..

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 23, 2025, 7:20:06 AM

Delhi Encounter

प्रतीकात्मक - फ़ोटो Google

Delhi Encounter: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस ने बड़ा कारनामा कर दिया है। बुधवार देर रात करीब 2:20 बजे बहादुर शाह मार्ग पर डॉ. अंबेडकर चौक से पंसाली चौक तक चली मुठभेड़ में चार कुख्यात बदमाश मारे गए हैं। यह ऑपरेशन दिल्ली क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने किया।


जानकारी के मुताबिक ये लोग बिहार चुनाव से पहले राज्य में आतंक फैलाने की साजिश रच रहे थे। मारे गए बदमाशों की पहचान रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25), मनीष पाठक (33) के रूप में हुई है, ये सभी सीतामढ़ी के निवास थे।


जबकि एक और अमन ठाकुर (21) दिल्ली का रहने वाल है। सभी को गोली लगने के बाद रोहिणी के डॉ. बीएसए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, ये बदमाश बिहार में हिंसा भड़काने, वोटरों को डराने और राजनीतिक हत्याओं की योजना बना रहे थे। बिहार पुलिस ने बताया कि ये गिरोह चुनावी फंडिंग और जबरन वसूली में भी लिप्त था।