Hindi News / india / BPSC TRE 4 2025 RECRUITMENT : शिक्षक की तैयारी कर रहे स्टूडेंट के...

BPSC TRE 4 2025 RECRUITMENT : शिक्षक की तैयारी कर रहे स्टूडेंट के लिए बड़ी खबर ! इस महीने से शुरू होगी चौथे चरण की बहाली, मंत्री ने बताया हरेक अपडेट

BPSC TRE 4 2025 RECRUITMENT : शिक्षकों की बहाली को लेकर नई खुशखबरी है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति का ऐलान किया है.

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 19, 2025, 9:25:36 AM

Bihar teacher news

Bihar teacher news - फ़ोटो File photo

BPSC TRE 4 2025 RECRUITMENT :  बिहार में शिक्षक बहाली की तैयारी कर रहे लोगों यह काफी काम की खबर है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति का ऐलान किया है। 


जानकारी के मुताबिक, बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया मई से शुरू होगी। यह परीक्षा भी बीपीएससी के माध्यम होगी। शिक्षकों की बहाली को लेकर आए इस अपडेट से खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।


बताया जा रहा है कि तीसरे चरण में खाली रह गए पदों को भी चौथे चरण (टीआर ई-4) की नियुक्ति में शामिल किया जाएगा। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इसकी घोषणा की है।


वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधान परिषद में शिक्षकों के बकाए वेतन भुगतान को लेकर कहा कि सात दिनों में शिक्षकों को वेतन दे दिया जाएगा।


आपको बताते चलें कि, बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख नौकरी देने का वादा नीतीश सरकार की तरफ से किया गया है। 9 लाख से अधिक नौकरी दे देने की बात कही जा रही है।