1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 23, 2025, 6:52:31 PM
न्याय की मांग - फ़ोटो social media
DESK: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने डॉक्टर पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसका पति रात में अलग कमरे या बाहर सोने चला जाता था। वह नपुंसक है, शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थता जाहिर करता है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 25 अप्रैल 2024 को गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में रहने वाले डॉक्टर से हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी। दहेज में 15 लाख रुपये कैश, सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू सामान और अन्य उपहार देकर मायकेवालों ने विदा किया था। लेकिन शादी के बाद और दहेज की मांग की जाने लगी।
पीड़िता ने अपने पति,सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि पति और ससुर दोनों डॉक्टर हैं। एक आदमी के डॉक्टर हैं और दूसरा जानवर के डॉक्टर हैं। इसके बावजूद इनका लालच कम नहीं हुआ। शादी के बाद से वो कार की डिमांड करने लगे। पति किसी ना किसी बहाने रात में अलग कमरे में चला जाता था, या फिर बाहर सोने चला जाता था। जिससे वह काफी परेशान रहती थी। उसके मन में कई सवाल उठने लगे कि आखिर पति उसे छोड़कर बाहर क्यों सोते हैं।
बाद में पता चला कि डॉक्टर पति शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ हैं और उनका इलाज भी चल रहा है लेकिन अभी तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। पति की शारीरिक कमजोरी की बात पीड़िता ने अपने मायके वालों को बतायी थी जो पति और ससुरालवालों को नागवार गुजरा। वो गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे और पीड़िता के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।
मायके से लाए गये कैश, गहने और सामान अपने पास रख लिया। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। फिलहाल पीड़िता मायके में रह रही है। समझौते की बात जब मायकेवालों ने की तब ससुरालवाले धमकी दे रहे हैं। यह बात पीड़िता के मायकेवालों ने पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।