Hindi News / india / Viral News: 75 साल के शख्स ने 35 वर्ष की महिला से रचाई...

Viral News: 75 साल के शख्स ने 35 वर्ष की महिला से रचाई शादी, सुहागरात के अगले दिन हो गया बड़ा कांड

Viral News: जौनपुर के कुछमुछ गांव में 75 वर्षीय संगरू राम की शादी के अगले दिन अचानक मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को प्राकृतिक बताया गया है। शादी के बाद उनकी पत्नी मनभावती ने बताया, वे खुश थे और भविष्य की योजनाएं बना रहे थे।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Oct 03, 2025, 3:43:26 PM

Viral News

- फ़ोटो Google

Viral News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के कुछमुछ गांव में 75 वर्षीय संगरू राम की शादी के अगले दिन उनकी मौत ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। संगरू राम ने बीते सोमवार को जलालपुर थाना क्षेत्र की मनभावती से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद की पहली रात दोनों ने साथ बिताई और संगरू राम ने भविष्य को लेकर उत्साह जताया था, लेकिन सुबह उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो गई।


गांव के लोगों ने बताया कि संगरू राम की पहली पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी थी और वे अकेले रहते थे। परिवार और संतान न होने के कारण वे दोबारा शादी करना चाहते थे। शादी से पहले उन्होंने अपनी पांच बिस्सा जमीन बेचकर शादी की तैयारियों के लिए 20 हजार रुपये दिए थे। शादी के दौरान पूरे गांव में उनकी जोड़ी चर्चा का विषय बनी।


गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ है कि संगरू राम की मौत शॉक या कोमा के कारण हुई है और यह प्राकृतिक मौत है। कोई संदिग्ध स्थिति या दवा का असर नहीं पाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मनभावती ने बताया कि संगरू राम ने सुहागरात की रात देर तक उनसे बातें कीं और बच्चों की जिम्मेदारी उठाने की बातें कीं। वे बहुत खुश थे और घर में खुशहाली लाने की उम्मीद जता रहे थे। लेकिन किसे पता था कि अगली सुबह उनकी मौत हो जाएगी। घटना से गांव में शोक और सदमा फैल गया है। सुहागरात के बाद संगरू राम की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है।