1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 02, 2025, 2:39:36 PM
नाव पर 32 लोग थे सवार - फ़ोटो SOCIAL MEDIA
JHARKHAND: शनिवार को झारखंड के साहिबगंज जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। महाराजपुर गदाई दियारा इलाके में गंगा नदी में 32 लोगों को ले जा रही एक नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग अब भी लापता हैं।
साहिबगंज के उपायुक्त हेमंत सती ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नाव पर कुल 32 लोग सवार थे। इनमें से 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। लापता लोगों की तलाश के लिए 28 गोताखोरों की टीम लगाई गई है। वही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम को भी बुलाया गया है।
यह हादसा गंगा नदी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। मृतक की पहचान की जा रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस हादसे में बचे 28 लोग काफी सदमे में हैं, वही अन्य की तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगी हुई है।