1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 16 Oct 2025 10:16:42 AM IST
NEET PG 2025 Counselling - फ़ोटो Google
NEET PG 2025 Counselling Schedule: NEET PG 2025 में पास होने वाले उम्मीदवार अब काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं। मेडिकल पीजी और पीजी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग का आयोजन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा किया जाएगा। काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in/pg-medical-counselling पर जारी किया जाएगा। यह काउंसलिंग ऑल इंडिया कोटा की सीटों के लिए होगी। जाने प्रक्रिया कब से हो सकती है शुरू...
NEET PG 2025 काउंसलिंग: क्या है लेटेस्ट अपडेट?
रिपोर्ट्स के अनुसार, MCC (मेडिकल काउंसलिंग कमेटी) जल्द ही NEET PG 2025 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर सकती है। FAIMA (फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन) और स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच हुई बातचीत के मुताबिक, काउंसलिंग प्रक्रिया अक्टूबर के मध्य में शुरू होने की उम्मीद है। यह काउंसलिंग पूरे भारत में मेडिकल पीजी कोर्स में दाखिले के लिए होगी।
कितने राउंड में होगी NEET PG 2025 काउंसलिंग?
इस बार काउंसलिंग चार राउंड में हो सकती है।
हर राउंड में ये स्टेप्स शामिल होंगे-
रजिस्ट्रेशन की तारीख
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग
फीस जमा करना
सीट अलॉटमेंट
कॉलेज में रिपोर्टिंग की तारीख
आरक्षण (Reservation) की जानकारी-
OBC: 27%
SC: 15%
EWS: 10%
ST: 7.5%
PwD (दिव्यांग): 5%
NEET PG 2025 कटऑफ (Cut-off) कितनी है?
जनरल और EWS कैटेगरी: 276 मार्क्स
SC, ST, OBC (PwBD सहित): 235 मार्क्स
काउंसलिंग के लिए आवेदन कैसे करें?
MCC की वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं
NEET PG 2025 काउंसलिंग राउंड 1 के लिंक पर क्लिक करें
अपनी पर्सनल और शैक्षणिक जानकारी भरें
फीस जमा करें
फॉर्म सबमिट करें
कब हुई थी NEET PG 2025 की परीक्षा?
नीट पीजी 2025 की परीक्षा 3 अगस्त 2025 को पूरे देश में आयोजित हुई थी।
एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में हुआ।