1st Bihar Published by: KHUSHBOO GUPTA Updated Feb 05, 2025, 11:10:26 AM
स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी - फ़ोटो google
Noida School Bomb Blast Threat: नोएडा के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल भेजकर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद बच्चों के माता-पिता समेत स्कूल में हड़कंप मच गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, उनमें हेरिटेज स्कूल और मयूर स्कूल का नाम शामिल है। धमकी मिलने के बाद स्कूल में पैरेंट्स की भीड़ उमड़ गई। इमरजेंसी में बच्चों को घर भेज दिया गया है।
नोएडा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच चुके हैं और स्कूल को खाली करवा दिया है। वहीं कई स्कूलों के बच्चों को सुरक्षित जगह एकत्रित किया गया है। जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी स्कूल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है।