1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 05, 2025, 4:33:03 PM
Ai automated pic while taking exam - फ़ोटो Google
Viral News: पश्चिम बंगाल के श्यामनगर से एक दिल को दहला देने वाली घटना निकलकर सामने आई है, जहां परीक्षा देने जा रही एक छात्रा को भारी त्रासदी का सामना करना पड़ा। उसकी मां की सड़क हादसे में दुखद मौत हो गई, हालाँकि इस गम के बावजूद छात्रा ने हार नही मानी और परीक्षा देने का निर्णय किया |
श्यामनगर के आतपुर स्थित एक स्कूल में मंगलवार को ICSE बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा होनी थी। परीक्षा देने जा रही सृजा सेनगुप्ता अपनी मां सिउली सेनगुप्ता (42) के साथ सोदपुर से ट्रेन से श्यामनगर पहुंची। वहां से वे एक ऑटो में सवार होकर परीक्षा केंद्र की ओर जा रही थीं, जिसमें कुल 6 लोग सवार थे ,जिनमें तीन परीक्षार्थी और उनके अभिभावक मौजूद थे |
आपको बता दें कि ,जैसे ही ऑटो श्यामनगर के पावर हाउस के पास पहुचीं ही थी कि, सामने से आ रही एक वैन से जोरदार टक्कर हई, लिहाजा गाड़ी आपस में टकराकर पलट गयी । इस दुर्घटना में सिउली (छात्रा की माँ) गंभीर रूप से घायल हो गईं जिसके बाद उन्हें तुरंत भाटपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस भयंकर दुख में डूबी छात्रा ने हिम्मत दिखाई
दर्दनाक हादसे के बावजूद, सृजा ने हिम्मत नहीं हारी और परीक्षा देने का मन बनाया । प्रशासन की मदद से उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया, जहां उसने भारी मन से परीक्षा पूरी की। यह घटना अटूट साहस और आत्मविश्वास की मिसाल बन गई है, जिसने यह साबित किया कि कठिनाइयों के बावजूद इंसान अपनी मंजिल तक पहुंच सकता है।
अन्य परीक्षार्थियों के परिजन भी घायल
इस हादसे में ऑटो में सवार अन्य परीक्षार्थियों के अभिभावक भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, पुलिस ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की वैधानिक जांच जारी है।
यह कहानी बताती है कि विपरीत परिस्थितियों में भी साहस और दृढ़ निश्चय हो तो इंसान कुछ भी हासिल कर सकता है।