Hindi News / jharkhand / झारखंड से बड़ी खबर: बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों...

झारखंड से बड़ी खबर: बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले गए पुलिस कप्तान

2016 बैच के आईपीएस अजीत कुमार का तबादला धनबाद से रांची किया गया है। अगले आदेश तक वो रांची के नगर पुलिस अधीक्षक बने रहेंगे। 2016 बैच के ही एसपी राजकुमार मेहता को जामताड़ा का एसपी बनाया गया है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 27, 2025, 9:03:01 PM

JHARKHAND NEWS

46 IPS का ट्रांसफर - फ़ोटो google

RANCHI: झारखंड से बड़ी खबर आ रही है, जो पुलिस महकमें से जुड़ी है। जहां बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई जिलों के पुलिस कप्तान को बदल दिया गया है। वही कई IG और ADG भी बदल दिये गये हैं। 


बता दें कि इससे पूर्व 26 मई को झारखंड में IAS अधिकारियों का तबादला किया गया था। 20 जिलों के डीसी बदलने के बाद आज 46 IPS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। 2 अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वही कई जिलों के SP बदल दिये गये हैं। 1994 बैच की आईपीएस अपर पुलिस महानिदेशक, रेल, तदाशा मिश्र गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव बनाई गई हैं।


2016 बैच के आईपीएस अजीत कुमार का तबादला धनबाद से रांची किया गया है। अगले आदेश तक वो रांची के नगर पुलिस अधीक्षक बने रहेंगे। 2016 बैच के ही एसपी राजकुमार मेहता को जामताड़ा का एसपी बनाया गया है। गुमला के एसपी शंभू कुमार सिंह बोकारो के समादेष्टा, झारखंड सशस्त्र पुलिस 4 बनाये गये हैं। आईपीएस के तबादले की लिस्ट नीचे दिखें।