Hindi News / movies / ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा...

‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन

Nora Fatehi Song Controversy: ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर संजय दत्त और नोरा फतेही सहित स्टारकास्ट को राष्ट्रीय महिला आयोग का समन जारी, गाने को पहले ही बैन किया गया।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mar 19, 2026, 1:42:34 PM

Nora Fatehi Song Controversy

NHRC ने मांगा जवाब - फ़ोटो Google

Nora Fatehi Song Controversy: संजय दत्त फिलहाल फिल्म ‘धुरंधर 2’ में अपने अभिनय के लिए तारीफें बटोर रहे हैं, लेकिन साउथ की फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के कारण वे विवादों में भी घिरते नजर आ रहे हैं। इस गाने में नोरा फतेही भी नजर आई हैं। गाने पर विवाद होने के बाद केंद्र सरकार ने इसे बैन कर दिया था और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।


अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस गाने पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इसमें दिखाई देने वाले स्टारकास्ट संजय दत्त और नोरा फतेही, लेखक रकीब आलम, प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण और डायरेक्टर किरण कुमार को समन जारी किया है। आयोग ने कहा कि गाना पहली नज़र में यौन रूप से उत्तेजक, आपत्तिजनक और भारतीय न्याय संहिता, IT एक्ट तथा POCSO एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाला प्रतीत होता है।


समन में इन सभी लोगों को 24 मार्च 2026 को दोपहर 12:30 बजे मामले से जुड़े दस्तावेज़ों के साथ पेश होने के लिए कहा गया है। आयोग ने चेतावनी दी कि अगर समन के बाद वे उपस्थित नहीं हुए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।


इससे पहले संसद में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि जिस गाने को लेकर सवाल उठाया गया, उसे पहले ही बैन कर दिया गया है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संविधान के अनुसार सीमित है और समाज के अनुरूप नियंत्रित होनी चाहिए।


गाने पर बवाल बढ़ने के बाद सिंगर मांगली ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगी और बताया कि मेकर्स इसका रिवाइज वर्जन रिलीज़ करेंगे। वहीं नोरा फतेही ने कहा कि उन्होंने पहले भी मेकर्स से बात की थी, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ कि विवाद हुआ, जिससे गाना बैन हो गया।