1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 28, 2019, 11:39:06 AM
- फ़ोटो
DELHI : सुप्रीम कोर्ट ने आज जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. जिसके बाद जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की प्रक्रिया की वैधता को चुनौती देने वाली मामले की सुनवाई संविधान पीठ अक्टूबर में करेगी. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश पर कहा कि सरकार को नोटिस न जारी किया जाए, इसका फायदा दूसरे देश उठाएंगे.