1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 06, 2019, 2:55:06 PM
- फ़ोटो
DESK : नए मोटर व्हीकल एक्ट के आने के बाद से पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. चालान की राशि ज्यादा होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. देश में हर जगह लोग प्रर्दशन कर इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच केंद्रीय सड़क और परिवहन राज्यमंत्री वीके सिंह ने बताया कि इस दौरान उनकी गाड़ी का भी चालान कट चुका है. कुछ दिन पहले ही उनकी कार का हाईस्पीड के कारण चालान काटा गया, जिसकी जुर्माने की राशि उन्हें चुकानी पड़ी. इस बाबत उन्होंने ने बताया कि हाल ही में मेरा ड्राइवर मेरी गाड़ी लेकर गया था. कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल फोन पर ट्रैफिक पुलिस की तरउ से चालान का मैसेज आ गया. जिसकी जुर्माने की राशी उन्हें देनी पड़ी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह कानून लोगों की सुरक्षा के लिए ही लागू किया गया है और नियम तोड़ने पर हर किसी से जुर्माना लिया जा रहा है. चालान लोगों के रशूख को देखकर नहीं काटा जा रहा है.