Hindi News / news / समय से निपटा लें बैंक से जुड़े काम, दीवाली से पहले 3 दिन...

समय से निपटा लें बैंक से जुड़े काम, दीवाली से पहले 3 दिन बंद रहेंगे बैंक

1st Bihar Published by: Updated Oct 17, 2019, 9:55:29 AM

समय से निपटा लें बैंक से जुड़े काम, दीवाली से पहले 3 दिन बंद रहेंगे बैंक

- फ़ोटो

DESK : बैंकों से जुड़े काम समय से निबटा लें क्योंकि दीवाली से ठीक पहले तीन दिन बैंक बंद रहेंगे. त्योहार से ठीक पहले तीन दिन बैंक बंद रहने के कारण लोगो को फजीहत का सामना करना पड़ सकता है.


10 बैंकों के विलय के विरोध में 22 अक्टूबर को हड़ताल की घोषणा की गई है. अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ की ओर से बुलाई गई हड़ताल को भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने भी समर्थन दिया है. 


बता दें कि 20 अक्टूबर को रविवार है जिसके कारण इस दिन बैंक बंद है. वहीं हड़ताल के कारण 22 अक्टूबर को बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा और 26 अक्टूबर को शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. इसका मतलब यह है कि 27 अक्टूबर को दीवाली है और रविवार भी है तो दीवाली से ठिक पहले तीन दिन बैंक बंद रहेंगे.