1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 30, 2024, 9:03:04 PM
- फ़ोटो
PATNA: जनता दल यूनाइटेड ( JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली गये हुए थे। 3 दिन बाद वे पटना पहुंचे हैं। रविवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से पटना लौट आए हैं।
बता दें कि दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अहम फैसला लिया गया। नीतीश के करीबी नेता संजय झा को जेडीयू का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी की बैठक में मुख्य रूप से सांगठनिक और राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए गए और सर्वसम्मति से इसे पारित किया गया।
पार्टी ने एक और अहम फैसला लिया कि वो एनडीए में बने रहेंगे। वही इस दौरान राज्यसभा में संसदीय दल के नेता संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी नीतीश कुमार ने सौंपी। दिल्ली में आयोजित पार्टी की इस अहम बैठक में एनडीए में शामिल होकर लोकसभा चुनाव लड़ने और बेहतर नतीजे लाने साथ ही केंद्र सरकार में शामिल होने पर नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के बाद दिल्ली से पटना पहुंचे@Jduonline #Bihar #Biharnews pic.twitter.com/dZl4vGZkhl
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 30, 2024