Hindi News / news / 3 साल से एक ही थाने में जमे थानेदारों का हुआ तबादला, जहानाबाद...

3 साल से एक ही थाने में जमे थानेदारों का हुआ तबादला, जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने की कार्रवाई

1st Bihar Published by: Updated Jun 14, 2022, 3:28:21 PM

3 साल से एक ही थाने में जमे थानेदारों का हुआ तबादला, जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने की कार्रवाई

- फ़ोटो

JAHANABAD: 3 साल से एक ही थाने में जमें थानेदारों को जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने कार्रवाई की है। करीब आधा दर्जन थाना प्रभारियों को जिले के अंदर एक थाने से दूसरे थाने में तबादला किया गया है। हुलासगंज थानाध्यक्ष दीपक कुमार को शकुराबाद थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही शकुराबाद थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद को परसबिगहा थाने की कमान सौंपी गयी है। 


नगर थाना में पदस्थापित बलबीर सिंह को पाली थाने की कमान दी गई तो वही घोसी थाना में पदस्थापित दारोगा चंद्रहास प्रसाद को ओकरी ओपी की कमान सौंपी गयी है। ओकरी ओपी में पदस्थापित चंद्रशेखर प्रसाद को हुलासगंज थाने की कमान जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने सौंपी है। एसपी द्वारा कुछ नए लोगों को भी इस बार पहली बार थानाध्यक्ष बनने का मौका दिया गया है। एसपी ने विश्वास जताते हुए कुछ लोगों को पहली बार थानाध्यक्ष का कमान सौंपा है।