1st Bihar Published by: Updated Oct 15, 2019, 7:55:14 AM
- फ़ोटो
JHANSI: ख़बर उत्तर प्रदेश के झांसी से है, जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है. घर में आग लगने से परिवार के 4 सदस्यों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है. घटना सिपरी बाजार थाना क्षेत्र के लहरगिर्द मंदिर के पास की है.
इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. जबकि 4 अन्य लोगों को पड़ोसियों ने बचा लिया है. ख़बरों के मुताबिक आग लगने के बाद इस हादसे में जगदीश, कुमुदबाला, रजनी और एक बच्चे की मौत हो गई.
पड़ोसियों ने जिन 4 लोगों को बचाया, वह सभी छत पर सो रहे थे. वहीं लोगों ने साजिश की आशंका जताते हुए घटना की जांच की मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.