Hindi News / news / महाराष्ट्र से बड़ी खबर: 40 मंजिला बिल्डिंग का लिफ्ट गिरने से 6 मजदूरों...

महाराष्ट्र से बड़ी खबर: 40 मंजिला बिल्डिंग का लिफ्ट गिरने से 6 मजदूरों की मौत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 10, 2023, 8:49:25 PM

महाराष्ट्र से बड़ी खबर: 40 मंजिला बिल्डिंग का लिफ्ट गिरने से 6 मजदूरों की मौत

- फ़ोटो

 MAHARASTRA: महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां 40 मंजिला बिल्डिंग की लिफ्ट के अचानक गिरने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना महाराष्ट्र के ठाणे स्थित बालकुम इलाके की है। 


जहां रुनवाल अपार्टमेंट की 40 मंजिला इमारत के लिफ्ट के अचानक गिरने से यह हादसा हुआ है। जिन लोगों की मौत हुई है वो सभी मजदूर बताये जा रहे है। जो इसी बिल्डिंग के निर्माण का काम कर रहे थे। सभी की मौत लिफ्ट में दबने से हो गयी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।