Hindi News / news / 15 लाख की उम्मीद में खुलवाए बैंक खाते, अब पैसे का लेन देन...

15 लाख की उम्मीद में खुलवाए बैंक खाते, अब पैसे का लेन देन नहीं होने से खाता भी हो गया बंद

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 10, 2019, 9:22:55 AM

15 लाख की उम्मीद में खुलवाए बैंक खाते, अब पैसे का लेन देन नहीं होने से खाता भी हो गया बंद

- फ़ोटो

PATNA : 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता से किया वादा बीजेपी भले ही भूल गई हो लेकिन लोग अभी भी बैंक खातों का पासबुक लिए बीजेपी का चुनावी वादा याद करते हैं। 2014 में बीजेपी ने वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनी तो गरीबों के बैंक अकाउंट में बड़ी राशि जमा करा दी जाएगी। चुनाव में जीत के बाद सरकार बनी तो जन-धन योजना के तहत गरीबों का बैंक खाता खुलवाया गया। बैंक खातों में रकम तो नहीं आयी अलबत्ता बीजेपी ने वादे को चुनावी जुमला जरूर बता दिया। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत बिहार में भी बड़ी तादाद में बैंक अकाउंट खोले गए थे। लेकिन अब ट्रांजैक्शन नहीं होने के कारण इनमें से लाखों बैंक खाते बंद हो गए हैं। बैंकिंग सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में जनधन योजना के तहत खोले गए 60 लाख से ज्यादा बैंक अकाउंट बंद हो गए हैं। आंकड़े बताते हैं कि बिहार में कुल 62 लाख 76 हजार जन-धन अकाउंट बंद पड़े हैं। सूबे में जन-धन योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा बैंक अकाउंट खोले गए थे जिनमें से 3 करोड़ 63 लाख बैंक खाते एक्टिव हैं। जो बैंक खाते बंद हुए हैं उनके पीछे लोगों के पास बैंकिंग ट्रांजैक्शन करने के लिए पैसे का नहीं रहना अहम कारण बताया जा रहा है।