Bihar Election 2025: ‘महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला Bihar Election 2025: ‘महाठगबंधन के आधे लोग जेल में हैं, आधे बेल पर’, शिवराज सिंह चौहान का बड़ा हमला Success Story: “एक दिन तू अफसर बनेगी…”, 5 साल की उम्र में माता-पिता को खोया, फिर भी नहीं मानी हार; कड़ी मेहनत से बनीं IPS अधिकारी Bihar road accident : बिहार के रोहतास में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेनी सिपाही और पिता की मौत Hak Movie 2025: कानूनी पचड़े में फंसी इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’, कोर्ट पहुंचा शाह बानो का परिवार Bihar Assembly Election 2025 : जानिए आज शाम 5 बजे से किन चीजों पर लग जाएगी रोक, साइलेंस पीरियड लागू होने के बाद आयोग इन चीजों पर रखती हैं सख्त निगरानी Patna News: PMCH में नए चर्म रोग और मेडिसिन वार्ड का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं Bihar assembly election : 'चुनाव के बाद तेजस्वी यादव को झुनझुना थामा देंगे ...', महुआ में प्रचार करने भड़के लालू के बड़े लाल,कहा - अभी बच्चे हैं मेरे भाई... Bihar Assembly Election : आज पीएम मोदी बिहार की इन महिलाओं से करेंगे बात, जानिए पहले फेज की वोटिंग से पहले क्या है NDA का बड़ा प्लान Bihar Election 2025: निर्वाचन आयोग का बड़ा ऐलान, बिहार चुनाव से पहले एक्जिट पोल पर लगा रोक; निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने का प्रयास
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 04 Dec 2024 07:15:52 AM IST
                    
                    
                    - फ़ोटो
DESK : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज संभल जाएंगे। वह संभल में हुई घटना के पीड़ितों से मिलेंगे और बातचीत करेंगे। ऐसे में मेरठ और आसपास के जिलों से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर से उनके काफिल में शामिल होकर संभल के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी राहुल गांधी के साथ संभल का दौरा कर सकती हैं। सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने भी बताया कि राहुल गांधी के संभल जाने का कार्यक्रम जारी हो गया है। प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश से पार्टी के सभी छह सांसद शामिल होंगे, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। इनमें पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी होंगे।
वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि वह भी राहुल गांधी के साथ संभल जाएंगे, जो रायबरेली से सांसद हैं। कहा कि वायनाड से पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के साथ संभल जा सकती है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि सुबह दस बजे गाजीपुर बॉर्डर पर कांग्रेसी नेता और कार्यकता एकजुट होकर राहुल गांधी की मेजबानी में एक साथ संभल के लिए प्रस्थान करेंगे।
मालूम हो कि, कांग्रेस प्रतिनिध मंडल सुबह 10 बजे रवाना होगा। अजय राय ने बताया कि राहुल गांधी, प्रियंका और अविनाश पांडेय समेत पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। संभल हिंसा को लेकर संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश के अन्य कांग्रेस सांसद बुधवार को क्षेत्र का दौरा करने के लिए कूच करेंगे।
ऐसे में संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने मंगलवार को पड़ोसी जिलों बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वे राहुल गांधी को अपने जिले की सीमा पर ही रोक लें। संभल डीएम ने गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर के साथ-साथ अमरोहा और बुलंदशहर के पुलिस सुपरिटेंडेंट (एसपी) को पत्र लिखा है।
इधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश से पार्टी के सभी छह सांसद शामिल होंगे, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। इनमें पार्टी महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी होंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि वह भी राहुल गांधी के साथ संभल जाएंगे, जो रायबरेली से सांसद हैं। कहा कि वायनाड से पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के साथ संभल जा सकती है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि सुबह दस बजे गाजीपुर बॉर्डर पर कांग्रेसी नेता और कार्यकता एकजुट होकर राहुल गांधी की मेजबानी में एक साथ संभल के लिए प्रस्थान करेंगे।