ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में वोटिंग के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, जिला प्रशासन ने आम लोगों से की यह अपील Bihar News: बिहार में वोटिंग के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, जिला प्रशासन ने आम लोगों से की यह अपील Bihar Election 2025: पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के खिलाफ केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? Bihar Election 2025: पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के खिलाफ केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? पटना में गोल इंटरनेशनल स्कूल का भव्य शुभारंभ, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में नए युग की शुरुआत Air India Express bomb threat: एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी, विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिग; एयरपोर्ट पर अलर्ट Air India Express bomb threat: एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी, विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिग; एयरपोर्ट पर अलर्ट अरवल में DM अभिलाषा शर्मा ने मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा Bihar Crime News: अवैध हथियारों के खिलाफ बिहार STF का बड़ा एक्शन, पांच गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद Bihar Crime News: अवैध हथियारों के खिलाफ बिहार STF का बड़ा एक्शन, पांच गिरफ्तार; भारी मात्रा में हथियार बरामद

आज से आम लोगों के लिए खुल जायेगा राजगीर ज़ू सफारी, सीएम नीतीश करेंगे लोकार्पण

1st Bihar Published by: Updated Wed, 16 Feb 2022 07:23:12 AM IST

आज से आम लोगों के लिए खुल जायेगा राजगीर ज़ू सफारी, सीएम नीतीश करेंगे लोकार्पण

- फ़ोटो

PATNA : लंबे इंतजार के बाद राजगीर जू सफारी आज से आम लोगों के लिए खुल जाएगा। अब लोग बंद गाड़ी में बैठकर राजगीर जू सफारी का नजारा ले पाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजगीर जू सफारी का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर उनके साथ लोकार्पण कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी के अलावे मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, नीरज बबलू मौजूद रहेंगे। 191.12 हेक्टेयर में फैले राजगीर राजगीर जू सफारी को पर्यटन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लोग राजगीर जू सफारी घूमने को लेकर पहले से ही रोमांचित हैं और अब उन्हें लोकार्पण के बाद देश का मौका मिल पाएगा। 


मुख्यमंत्री के राजगीर दौरे को लेकर सभी प्रशासनिक के तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों ने मंगलवार को ही राजगीर ज़ू सफारी का जायजा लिया था और वहां तैयारियों की अंतिम तौर पर समीक्षा की थी। ज़ू सफारी के डायरेक्टर हेमंत पाटिल ने कहा है कि आज के इस कार्यक्रम को सोशल मीडिया के जरिए लाइव भी रखा जाएगा। राजगीर जू सफारी के निर्माण पर कुल 177 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान केवल सेलेक्टेड लोगों को भी कार्यक्रम में प्रवेश की अनुमति दी गई है। 


राजगीर जू सफारी का लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा को लेकर यहां पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर हॉकी मैदान में उतरेगा और वहां से मुख्यमंत्री ज़ू सफारी पहुंचेंगे। इस दौरान सुरक्षा चाक चौबंद रखी गई है।