आंगनबाड़ी कर्मियों का आंदोलन जारी, आज से भूख हड़ताल पर गयीं

1st Bihar Published by: 3 Updated Fri, 13 Sep 2019 09:52:27 AM IST

आंगनबाड़ी कर्मियों का आंदोलन जारी, आज से भूख हड़ताल पर गयीं

- फ़ोटो

RANCHI : मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर पिछले 16 अगस्त से आंदोलन कर रहे आंगनबाड़ी कर्मियों ने आज से भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। झारखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले राजभवन के सामने आंगनबाड़ी कर्मियों का धरना जारी है। संघ राज्य सरकार से मानदेय वृद्धि का मांग कर रहा है। आंगनबाड़ी कर्मियों का आरोप है कि सरकार पिछले 3 वर्षों से मानदेय वृद्धि पर फैसला नहीं ले रही है और अब इस मामले पर कमेटी बनाकर उनकी मांग को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी है। आंगनबाड़ी कर्मियों का आंदोलन एक महीना पूरा करने को है। रघुवर सरकार ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक में आंगनबाड़ी कर्मियों की रिटायरमेंट उम्र 2 वर्ष बढ़ाने का फैसला किया था। सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 60 से बढ़ाकर 62 कर दी गई है लेकिन आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कर्मियों की मांग मानदेय वृद्धि को लेकर है।