Hindi News / news / आम आदमी को फिर झटका, Amul ने बढ़ाए दूध के दाम, जानिए नया...

आम आदमी को फिर झटका, Amul ने बढ़ाए दूध के दाम, जानिए नया रेट

1st Bihar Published by: Updated Aug 16, 2022, 2:30:41 PM

आम आदमी को फिर झटका, Amul ने बढ़ाए दूध के दाम, जानिए नया रेट

- फ़ोटो

DESK : आम आदमी की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। अमूल ने एक बार फिर दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। ये बढ़ोतरी कल यानी बुधवार से लागू हो जाएगा। अमूल के जितने भी दूध हैं, उन सबकी कीमत दो रुपये लीटर बढ़ा दी जाएगी। पिछले महीने दूध के प्रोडक्ट पर जीएसटी लागू किया था, जिसका प्रभाव अब देखने को मिल रहा है। 



आपको बता दें, कल यानी बुधवार से गुजरात समेत देशभर में अमूल के दूध के दाम बढ़ा दिए जाएंगे। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF)ने दूध की महंगाई की जानकारी दी है। बता दें, अब 500 ml अमूल गोल्ड 31 रुपये में मिलेगा। अमूल ताजा के 500 ml के पैकेट अब बढ़कर 25 रुपये हो जाएंगे और 500 ml के अमूल शक्ति का पैकेट 28 रुपये कर दिए जाएंगे। 



 Amul Gold- 31 रुपये में 500 ml 

Amul Taaza- 25 रुपये में 500 ml 

Amul Shakti- 28 रुपये में 500 ml.