1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 29, 2023, 9:27:48 PM
- फ़ोटो
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर आंध्रप्रदेश से आ रही है जहां बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में दो पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गयी और इस घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि 50 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है।
बताया जाता है कि विजयानगरम से रायगड़ा जा रही एक ट्रेन उसी मार्ग पर विशाखापत्तनम से पलासा जा रही पैसेंजर ट्रेन से टकरा गयी। दोनों पैसेंजर ट्रेनों के बीच टक्कर के बाद दोनों ट्रेन पटरी से उतर गये और इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तत्काल एम्बुलेंस भेजे जाने और राहत पहुंचाये जाने का आदेश दिये।