Hindi News / news / आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर सरकारी अभियंता के आवास पर आयकर...

आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर सरकारी अभियंता के आवास पर आयकर और विजिलेंस की टीम ने की छापेमारी

1st Bihar Published by: Updated Feb 21, 2021, 12:21:07 PM

आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर सरकारी अभियंता के आवास पर आयकर और विजिलेंस की टीम ने की छापेमारी

- फ़ोटो

  

SIWAN:- बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां आय से अधिक संपत्ति के मामले में आयकर और विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला अभियंता धनंजय मणि तिवारी के आवास पर छापेमारी की गई। आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच के लिए महादेवा के नई बस्ती स्थित आवास पर पुलिस बल के साथ पहुंची आयकर और विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पूरे घर की तलाशी ली गई। छापेमारी में अब तक जमीन के 67 दस्तावेज जब्त किए गए है वही आभूषण भी बरामद किया गया है। आय से अधिक संपत्ति को लेकर इस छापेमारी में और भी कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।