Hindi News / news / अयोध्या जंक्शन हुआ अयोध्या धाम, 30 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

अयोध्या जंक्शन हुआ अयोध्या धाम, 30 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 27, 2023, 10:26:35 PM

अयोध्या जंक्शन हुआ अयोध्या धाम, 30 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

- फ़ोटो

PATNA: अयोध्या जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या धाम किया गया है। अब अयोध्या रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम के नाम से जाना जाएगा। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। 


बता दें कि दो दिन पहले निरीक्षण के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेल अधिकारियों के समक्ष स्टेशन का नाम बदलने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद ही यह फैसला लिया गया। रेल मंत्रालय ने अयोध्या जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन कर दिया है। 


बुधवार को इसे लेकर आदेश भी जारी किया गया। बता दें कि दो साल पहले यूपी के सीएम ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम अयोध्या कैंट किया था। लखनऊ मंडल के PRO विक्रम सिंह ने इसकी पुष्टि की है।