Hindi News / news / सुविधा : अब पोस्ट ऑफिस से भी करा सकते हैं रेलवे टिकट की...

सुविधा : अब पोस्ट ऑफिस से भी करा सकते हैं रेलवे टिकट की बुकिंग

1st Bihar Published by: Updated Jan 07, 2022, 11:32:21 AM

सुविधा : अब पोस्ट ऑफिस से भी करा सकते हैं रेलवे टिकट की बुकिंग

- फ़ोटो

DESK : भारतीय रेल से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है. अब आप रेलवे टिकट की बुकिंग अपने घर के पास के पोस्ट ऑफिस से भी करा सकते हैं. इसकी शुरुआत रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को की है. इंडियन रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए एक नई योजना की शुरुआत की है, जिसमें यात्री अपना रेलवे रिजर्वेशन पोस्ट ऑफिस से भी करा सकते हैं.


रेलवे ने यह कदम रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर लगने वाली भीड़ को देखते हुए लिया है. अभी यह सुविधा उत्तर प्रदेश के 9147 पोस्ट ऑफिस में शुरू की गई. कोरोना महामारी में यह कदम यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक माना जा रहा है. इस सुविधा का लाभ ग्रामीण डाक सेवक यानी जीडीएस द्वारा भी लिया जा सकेगा.


इस ऐलान के साथ ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के  गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन को भी रवाना किया. यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन लखनऊ के गोमतीनगर से कामाख्या देवी के लिये जाएगी. 



इसके साथ ही रेल मंत्री ने यह भी बताया कि पोस्ट ऑफिस में टिकट बुकिंग की सुविधा के लिए IRCTC मदद करेगा.