Hindi News / news / पटना सिटी SP अभिनव कुमार को सेंट्रल पटना SP का प्रभार, 6 IPS...

पटना सिटी SP अभिनव कुमार को सेंट्रल पटना SP का प्रभार, 6 IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

1st Bihar Published by: 9 Updated Jun 25, 2019, 7:00:37 PM

पटना सिटी SP अभिनव कुमार को सेंट्रल पटना SP का प्रभार, 6 IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

- फ़ोटो

PATNA: बड़ी खबर पटना से जहां पुलिस विभाग ने छह आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया है. इस फेरबदल में पटना सिटी एसपी अभिनव कुमार को सेंट्रल पटना एसपी का प्रभार दिया गया है. जबकि कटिहार रेल एसपी दिलीप कुमार मिश्रा को रेल एसपी जमालपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं मुजफ्फरपुर सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह को रेल एसपी मुजफ्फरपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. जहानाबाद एसपी को अरवल एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं नाथनगर सिपाही ट्रेनिंग प्रिंसिपल विजय प्रसाद को भागलपुर सिटी के एसपी के तौर पर अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.