मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय Bihar news: बिहार विधान परिषद में नौकरी करने का सुनहरा मौका, निकली इतने पदों पर भर्ती; जानिए कैसे करें आवेदन
1st Bihar Published by: Sonty Sonam Updated Wed, 27 Sep 2023 01:34:23 PM IST
- फ़ोटो
BANKA : पहले हम अंग्रेजी में नाम लिखना छोड़ दिए। जब केंद्र में मंत्री थे तभी अंग्रेजी में नाम लिखना हम बंद कर दिए। तो फिर आप कहे अंग्रेजी में नाम लिख रहे हैं। यह सब अच्छा बात नहीं है ना आप तो जानते हैं। यह बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बांका में सरकारी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे थे। उसी दौरान वहां लगे लाइब्रेरी का बोर्ड देखकर मुख्यमंत्री नीतीश भड़क गए। उसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि - हम लोग सब अंग्रेजी में ना पढ़ते थे, जवाब अंग्रेजी में देते थे, पढ़ाई अंग्रेजी में करते थे। वो सब छोड़िए न, हमको अंग्रेजी से कोई दिक्कत है। अब पार्लियामेंट चले गए तो क्या बोलते हैं, इसलिए ये सब छोड़िए। इसलिए हमारी इच्छा है हम हमेशा कहते हैं हिंदी का प्रयोग करिए। जब हम केंद्र में मंत्री थे तो हिंदी में साइन करना शुरू कर दिए थे। समझ गए तो आप कहे लिख रहे हैं यह सब, चेंज कीजिए।
उन्होंने कहा कि- हिंदी के महत्व को आप लोग खत्म कर रहे हैं। हम लोग हिंदी में पढ़े हैं। सीएम ने फौरन बोर्ड को बदलने का निर्देश दिया और कहा कि इस बोर्ड को चेंज करवाइये। ये कौन लिखा है उसको यहां बुलाइये अभी। सीएम ने कहा कि- आप यहां इंग्लिश में उद्घाटन करवा रहे है। मुख्यमंत्री ने सरेआम डीएम की भी क्लास लगा दी मुख्यमंत्री ने कहा कि ये गलत है। यहां में अंग्रेज का शासन नहीं चल रहा है।
उसके बाद सीएम के साथ मौजूद अधिकारियों ने यह आश्वासन दिया कि वह इसे तुरंत चेंज करवा देते हैं फिर नीतीश कुमार आगे निकल गए। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार बांका में आरएमके हाई स्कूल मैदान स्थित डिजिटल लाइब्रेरी का जब निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां लाइब्रेरी का डिस्प्ले बोर्ड देखकर मुख्यमंत्री भड़क गए। इस डिजिटल लाइब्रेरी का बोर्ड अंग्रेजी में लिखा हुआ था और सीएम नीतीश कुमार को यह पसंद नहीं आया।
आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री ने बुधवार को सदर अस्पताल बांका में मॉडल अस्पताल का उद्घाटन भी किया। वहीं इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन व कराटे खिलाड़ियों से बातचीत की और पौधरोपण किया गया.। सीएम डिजिटल लाइब्रेरी व आरएमके वाटिका का निरीक्षण करने पहुंचे। वहीं आरएमके मैदान पर जीविका डिजिटल लाइब्रेरी, जीविका स्टॉल का निरीक्षण, विभिन्न विभागों की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया।
जबकि राजस्व विभाग अंतर्गत अभियान बसेरा के 600 लाभुकों को बासगीत पर्चा का विरतण सीएम के हाथों किया गया और 500 एकड़ सरकारी जमीन के जमाबंदी रद्दीकरण से संबंधित पुस्तिका का लोकार्पण उन्होंने किया। करीब 39 लाख से नवनिर्मित कंप्यूटर सेंटर का अवलोकन भी सीएम ने किया है।