Mahila Rojgar Yojana : 40 फीसदी महिला वोटरों के हाथ में ‘10 हजारी चाबी’, क्या एनडीए की वापसी की बन सकती है सबसे बड़ी ताकत Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा; दोनों की हुई मौत Bihar Election 2025: एक ही सीट पर तीन बहुओं की मजबूत दावेदारी, किसके घर बजेंगे ढ़ोल-नगारे और किसके घर पर होगा सन्नाटा; जानिए क्या कहता है समीकरण Bihar Election 2025 : एग्जिट पोल्स ने बढ़ाई प्रशांत किशोर की मुश्किलें, जेडीयू को मिल रहीं 50 से ज्यादा सीटें तो क्या अब छोड़ देंगे राजनीति? Bihar election 2025: काउंटिंग से पहले IPL स्टाइल में सट्टे का खेल, बिहार चुनाव को लेकर लग रहे करोड़ों रुपए की बोली Moniul Haq stadium fire : पटना में कदमकुआं थाना मालखाने में भीषण आग, दो जब्त कारें जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस Bihar Election 2025: बिहार में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी, डीएम-एसपी ने काउंटिंग सेंटर का किया निरीक्षण; चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था Bihar Election 2025: बिहार में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी, डीएम-एसपी ने काउंटिंग सेंटर का किया निरीक्षण; चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था Bihar News: बेटे की मौत की खबर नहीं सुन पाई मां, सदमे से तोड़ दी दम Bihar assembly election 2025 : वोटिंग को लेकर बवाल, दबंग समर्थकों ने घर पर चढ़कर की मारपीट, एक घायल; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
1st Bihar Published by: Updated Sat, 18 Jun 2022 09:15:52 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: केंद्र की सेना में भर्ती के लिए ‘अग्निपथ’ स्कीम के खिलाफ बिहार के विभिन्न हिस्सों में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। आक्रोशित युवाओं का उग्र प्रदर्शन लगातार आज चौथे दिन भी जारी रहा। आज इनके समर्थन में बिहार बंद का आह्वान कर दिया गया था। राजद के नेतृत्व में महागठबंधन समेत कई विपक्षी दलों के साथ-साथ विभिन्न छात्र यूनियन की तरफ से बिहार बंद का आह्वान किया गया था। शनिवार को मसौढ़ी, जहानाबाद और रोहतास में पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटना हुई। इस दौरान ट्रेनों के परिचालन पर भी खासा असर पड़ा। वही फंसे यात्रियों की सुविधाओं के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। झाझा,पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. एवं धनबाद से स्पेशल ट्रेन का परिचालन 19 और 20 जून को किया जाएग। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी।
पूर्व मध्य रेलवे झाझा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और धनबाद से स्पेशल ट्रेन का परिचालन करेगा जो इस प्रकार है। 1. गाड़ी संख्या 02214 झाझा-शालीमार स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को 23.40 बजे झााझा से प्रस्थान कर 20.06.2022 को 05.45 बजे शालीमार पहुंचेगी। 2. गाड़ी संख्या 07609 डीडीयू-पूर्णा स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 21.00 बजे खुलकर 21.06.2022 को 03.30 बजे पूर्णा पहुंचेगी।
3. गाड़ी संख्या 02296 डीडीयू-बेंगलूरू स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 23.25 बजे खुलकर 21.06.2022 को 16.25 बजे बेंगलूरू पहुंचेगी। 4. गाड़ी संख्या 02742 डीडीयू-वास्को डी गामा स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 21.50 बजे खुलकर 21.06.2022 को 10.30 बजे वास्को डी गामा पहुंचेगी।
5. गाड़ी संख्या 01034 डीडीयू-पुणे स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 23.40 बजे खुलकर 21.06.2022 को 02.15 बजे पुणे पहुंचेगी। 6. गाड़ी संख्या 02792 डीडीयू-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 20.06.2022 को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से 06.00 बजे खुलकर 21.06.2022 को 11.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी ।
7. गाड़ी संख्या 08623 धनबाद-हटिया स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को धनबाद से 23.00 बजे खुलकर 20.06.2022 को 04.30 बजे हटिया पहुंचेगी। 8. गाड़ी संख्या 08420 धनबाद-पुरी स्पेशल ट्रेन: यह स्पेशल ट्रेन दिनांक 19.06.2022 को धनबाद से 23.30 बजे खुलकर 20.06.2022 को 14.15 बजे पुरी पहुंचेगी ।