Hindi News / news / एयर इंडिया में फिर हुआ बवाल: पैसेंजर ने किया शौच-पेशाब और थूकता भी...

एयर इंडिया में फिर हुआ बवाल: पैसेंजर ने किया शौच-पेशाब और थूकता भी रहा, हुआ अरेस्ट

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 27, 2023, 10:15:47 AM

एयर इंडिया में फिर हुआ बवाल: पैसेंजर ने किया शौच-पेशाब और थूकता भी रहा, हुआ अरेस्ट

- फ़ोटो

DESK: एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बार फिर हुआ पेशाब कांड. बताया जा रहा है कि फ्लाइट में एक यात्री ने पहले पेशाब किया और फिर शौच किया और विमान में थूकता भी रहा. जिसके बाद यात्रियों में हंगामा होने लगा. 


बता दें यह एयर इंडिया की एक फ्लाइट मुंबई से दिल्ली आ रही थी. 24 जून की यह घटना है. जहां एक यात्री ने सबके सामने फ्लाइट में शौच किया फिर पेशाब, इसके बाद थूकता भी रहा. आरोपी का नाम राम सिंह है. इस घटना के बाद फ्लाइट के केबिन क्रू ने आपत्ति जताई और चेतावनी दी. और वहां से यात्री को हटाया गया. केबिन क्रू अमन वत्स ने घटना की जानकारी पायलट-इन-कमांड कैप्टन वरुण संसारे को दी. इसकी सूचना एयर इंडिया को भेजी गई. फ्लाइट के लैंड होते ही यात्री को सुरक्षा कर्मियों के हवाले किया गया.


बता दें इससे पहले बीते साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत शंकर मिश्रा ने बिजनेस क्लास में बैठी 70 साल की महिला पैसेंजर पर पेशाब कर दिया था. जिसके बाद इस मामले पुलिस ने 7 जनवरी को बेंगलुरु से आरोपी को गिरफ्तार किया था.