1st Bihar Published by: 9 Updated Fri, 05 Jul 2019 03:54:26 PM IST
- फ़ोटो
DESK: गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. राधनपुर से पार्टी के विधायक और कद्दावर नेता अल्पेश ठाकोर ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस पर अपमानित करने का आरोप लगाया है. अल्पेश ठाकोर ने दिया इस्तीफा अल्पेश ठाकोर का विधायक पद से इस्तीफा देना कांग्रेस के लिए किसी सदमे से कम नहीं है. कारण है कि अल्पेश ठाकोर गुजरात में एक कद्दावर कोली ठाकोर समुदाय के नेता के तौर पर जाने जाते हैं. पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान अल्पेश कांग्रेस में शामिल हुए थे और उन्हें राधनपुर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया था. गुजरात में राज्यसभा की दो सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. बताया जा रहा है कि अल्पेश ने बीजेपी को वोट देने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया. वोटिंग के बाद अल्पेश ठाकोर ने कहा कि मैंने अंतर आत्मा की आवाज सुनकर और राष्ट्रीय नेतृत्व को ध्यान में रखकर मतदान किया है. जो पार्टी जन अधिकार खो चुकी है और जिस पार्टी ने हमारे साथ धोखा किया है, उसे मद्देनजर रखकर वोटिंग किया है. बीजेपी में हो सकते हैं शामिल इस्तीफा के बाद अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस नेतृत्व पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी पर भरोसा कर कांग्रेस ज्वाइन किया था लेकिन उन्होंने हमलोगों के लिए कुछ भी नहीं किया. वहीं उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमलोगों को कांग्रेस में बार-बार अपमानित किया गया. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.