Hindi News / news / अंबानी-अमिताभ-धर्मेंद्र के घर को उड़ाने की धमकी, पुलिस को आई कॉल के बाद...

अंबानी-अमिताभ-धर्मेंद्र के घर को उड़ाने की धमकी, पुलिस को आई कॉल के बाद मचा हड़कंप

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Feb 28, 2023, 8:34:14 PM

अंबानी-अमिताभ-धर्मेंद्र के घर को उड़ाने की धमकी, पुलिस को आई कॉल के बाद मचा हड़कंप

- फ़ोटो

DESK: देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी, अभिनेता अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र के बंगले को उड़ाने की धमकी दी गयी है। नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूम में एक अनजान व्यक्ति ने फोन कर यह धमकी दी है। 


अनजान शख्स ने पुलिस को फोन करके बताया कि इन हस्तियों के घर के बाहर बम प्लांट किया गया है। इस तरह का कॉल आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नागपुर पुलिस ने तुरंत इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस को दी। जिसके बाद बम निरोधक दस्तों की टीम को रवाना किया गया और तलाशी शुरू की गयी। 


अनजान व्यक्ति ने फोन करके यह भी बताया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए दो दर्जन आतंकवादी दादर पहुंच चुके हैं। कॉलर ने दावा किया है कि मुकेश अंबानी के बंगले एंटीलिया, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेता धर्मेंद्र के घर पर ब्लास्ट किया जाएगा। इस कॉल के बाद हरकत में आई मुंबई और नागपुर पुलिस कॉल करने वाले शख्स का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।