1st Bihar Published by: 9 Updated Mon, 15 Jul 2019 03:44:07 PM IST
- फ़ोटो
DESK: गुजरात में एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने ऑटो को सीधी टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घटना में दस लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना प्रेदश के कच्छ जिले के मनकुवा इलाके की है. बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार ये लोग ऑटो पर सवार होकर बाजार जा रहे थे कि इसी दौरान सामने आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को सीधी टक्कर मार दी. फिलहाल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कईयों की हालत नाजुक बनी हुई है.