Hindi News / news / अनियंत्रित हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

अनियंत्रित हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

1st Bihar Published by: SONU Updated Feb 26, 2023, 7:01:59 PM

अनियंत्रित हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

- फ़ोटो

NAWADA: नवादा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। दोनों मृतकों  की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


नवादा में अनियंत्रित हाईवा की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना पटना-रांची रोड के नेशनल हाईवे-31 अकबरपुर थाना के पचगामा की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि हाईवा तेज रफ्तार से आ रही थी और इस दौरान अनियंत्रित होकर बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद एक किलोमीटर दूर तक हाइवा बाइक सवार को घसीटते चली गई। जिससे मृतक के सिर में गंभीर चोटें आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक टक्कर इतना जोरदार था कि हाईवा के टायर में आग लग गई। टायर में आग लगने के बावजूद हाइवा का ड्राइवर ट्रक को लेकर रजौली की ओर भाग निकला।