G.D. Goenka School Purnia : पूर्णिया के जीडी गोयनका विद्यालय ने रचा इतिहास, बच्चों ने जीते 94 पदक पटना पुलिस ने महाकाल गैंग का किया सफाया, भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद Patna Traffic Alert: पटना में बढ़ेंगी दिक्कतें: मीठापुर-सिपारा एलिवेटेड रोड पर इस दिन तक बंद रहेगा आवागमन बिहार में खनन क्षेत्र की संभावनाओं पर उच्चस्तरीय बैठक, रोजगार और राजस्व पर फोकस Sayara Blockbuster Effect : ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ ने बदली अनीत पड्डा की किस्मत, अब दिखेंगी YRF की अगली फिल्म में पूर्णिया नगर निगम की उपेक्षा से इलाके के लोग नाराज, बीच सड़क पर ही करने लगे धान की रोपनी Amrit Bharat Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे चलाएगा शेखपुरा से दिल्ली तक विशेष अमृत भारत ट्रेन Liquor Cashless Policy : शराब को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब केवल ऑनलाइन पेमेंट से ही मिलेगी बोतल BSSC CGL 4 Vacancy: BSSC CGL 4 और ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन शुरू; जानिए... पूरी खबर PATNA NEWS : केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का विरोध, NUSI के मेंबर ने दिखाए काले झंडे फिर जमकर हुई हाथापाई और गाली-गलौज
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 12 Apr 2023 10:21:13 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी पटना से एक अनोखा मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां दो दिन पहले जिस शख्स का अंतिम संस्कार कर दिया गया था अब वो वापस से लौट आया है। वहीं, सबलोग इस शख्स को जिंदा देख दंग है। साथ में खुश भी हैं। हालांकि, इन सब के बीच जिंदा लौटा शख्स और उसके परिजन संदेह के घेरे में हैं। जिंदा लौटे शख्स का दिन पहले जिस क्षत-विक्षत शव का अंतिम संस्कार कराया था और कहा गया था कि इसकी हत्या कर दी गई है।
दरअसल , दो दिन पहले दीघा इलाके में गेट नंबर 88 के सामने क्षत-विक्षत हालत में एक शव बरामद हुआ। कुछ देर बाद ही स्वजन ने शव की पहचान कुर्जी भगेड़ा आश्रम गली निवासी 65 वर्षीय देवन राय के रूप में की। जिसके बाद देवन की पत्नी ने पूर्व मुखिया निलेश और उनके दो भाइयों पर पति की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज कर दी थी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी ही थी कि देवन घर लौट आया।
वहीं, जैसे ही देवन के घर लौटने की सूचनाआसपास के लोगों को मिली, सभी स्तब्ध रह गए। पुलिस की टीम भी हत्या मामला में दोषी बनाए गए पूर्व मुखिया निलेश उनके भाई को लेकर मौके पर पहुंच गई। हालांकि, पुलिस को आया देख देवन घर से बाहर नहीं निकल रहा था। उसके बाद आसपास के लोग और पुलिस ने गेट तोड़ उसे बाहर निकला।
इसके बाद जब पुलिस ने देवन से पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि, शनिवार को एक व्यक्ति उसके पास आया था। हालांकि, वह उस व्यक्ति का नाम नहीं जानता है। फिर उस शख्स ने देवन को अपने साथ आटो में बिठाया और खगौल लेकर गया। वहां से ट्रेन में सवार होकर कानपुर तक लेकर चला गया। वहां से फिर उसी व्यक्ति ने उसे मंगलवार को खगौल स्टेशन छोड़ दिया। उसके बाद देवन आटो में सवार होकर कुर्जी पहुंचा। इसके बाद घर वापस आ गया।
इधर, देवन के सामने के बाद पुलिस को इस बात का असमंजस है कि अगर देवन जिंदा है, तो वह क्षत-विक्षत शव किसका था। देवन के परिजनों पर भी आशंका है क्योंकि उन्होंने कहा कि शुक्रवार से देवन लापता था, जबकि वह शनिवार को घर से गया था। किसी अंजान व्यक्ति के साथ कानपुर तक गया और स्वजन को इसकी सूचना तक नहीं दी। पुलिस उसके बयान का सत्यापन कर रही है। देवन का कद काठी अगल है, जबकि जो शव बरामद हुआ था, उसका हुलिया अलग था। पुलिस इन सब बिन्दुओं पर जांच कर रही है। अगर जांच में किसी प्रकार की साजिश के साक्ष्य मिले तो देवन के स्वजन पर भी कार्रवाई की जा सकती है।