Hindi News / news / आरा में हथियारबंद अपराधियों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO वायरल

आरा में हथियारबंद अपराधियों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO वायरल

1st Bihar Published by: KK Singh Updated May 14, 2020, 12:53:10 PM

आरा में हथियारबंद अपराधियों ने युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO वायरल

- फ़ोटो

ARRAH : भोजपुर पुलिस को धत्ता बताते हुए हथियारबंद अपराधियों ने आरा शहर में गोलियों की बौछार कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। गोलीबारी का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।


भोजपुर जिले के आरा के नगर थाना के इब्राहिमनगर में कल हुए गोलीबारी का वीडियो वायरल होने के बाद भोजपुर पुलिस की कलई खोल कर रख दी है।सरेआम आरा शहर में जमकर दो पक्षों में गोलीबारी  की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।पूर्व के विवाद को ले हथियारबंद अपराधियों ने विकास कुमार नामक एक युवक को गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए।


वारदात के बाद घटना स्थल पर नगर थाना की पुलिस पहुंच कर छानबीन की थी मगर सवाल ये उठता है कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उन हथियार बंद लोगों में सिर्फ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और जो लोग फायरिंग कर रहे थे अब तक कहां है ?क्या पुलिस उनको खुलेआम घूमने के लिए छोड़ दिया है?हालांकि वारदात के बाद  घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने युवक को खतरे से बाहर बताया है।


आरा सदर के एसडीपीओ अजय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।