Hindi News / news / UN में चीन ने की पाकिस्तान की तरफदारी तो भारत ने दिया करारा...

UN में चीन ने की पाकिस्तान की तरफदारी तो भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- धारा 370 हमारा आंतरिक मामला

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 16, 2019, 10:01:54 PM

UN में चीन ने की पाकिस्तान की तरफदारी तो भारत ने दिया करारा जवाब, कहा- धारा 370 हमारा आंतरिक मामला

- फ़ोटो

DESK: जम्मू और कश्मीर को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनौपचारिक बैठक में चीन की तरफ से पाकिस्तानी की तरफदारी करने पर भारत ने पलटवार किया है. यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अकबरुद्दीन ने कहा कि जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को हटाना भारत का आंतरिक मामला है. अकबरुद्दीन ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में हालात को सुधारने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं और बहुत जल्द घाटी में नागरिक सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी. बता दें कि चीन की मदद से इस मसले पर यूएन के बंद कमरे में एक बैठक हुई. इस बैठक में रुस ने भारत का पक्ष लेते हुए कहा कि कश्मीर का मसला भारत और पाकिस्तान के बीच का द्विपक्षीय मामला है और इस मसले को बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए.