1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 19, 2023, 9:58:07 PM
- फ़ोटो
DESK: असम से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां भूकम्प के झटके महसूस किये गये है। बताया जाता है कि भूकम्प की तीव्रता 4.4 थी। भूकम्प के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल गये। असम के वेस्ट कार्बी आंगलोंग में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर 4.4 तीव्रता का भूकम्प आया था। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी।
गौरतलब है कि इससे पहले 9 जून 2023 को शुक्रवार के दिन असम और लद्दाख में भूकम्प के झटके महसूस किये गये थे। असम में रिक्टर स्केल पर भूकम्प की तीव्रता 3.7 थी। असम में सुबह 10.05 में और उसी दिन लद्दाख में 10.23 में भूकम्प के झटके महसूस किये गये थे। लद्दाख में इसकी तीव्रता 3.9 थी।