Hindi News / news / देखते ही देखते 2 मिनट में 12 लाख रुपये जलकर हुए राख, जानिए...

देखते ही देखते 2 मिनट में 12 लाख रुपये जलकर हुए राख, जानिए क्या है पूरा मामला...

1st Bihar Published by: Updated Mar 12, 2021, 3:54:14 PM

देखते ही देखते 2 मिनट में 12 लाख रुपये जलकर हुए राख, जानिए क्या है पूरा मामला...

- फ़ोटो

JAMSHEDPUR : भीषण आग ने एक बार फिर से झारखंड के जमशेदपुर में अपना कहर बरपाया है. गोवुंदपुर थाना इलाके के फाटक रोड़ के पास बैंक ऑफ इंडिया के एक एटीएम में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयानक रुप धर लिया. 

तेज हवा के कारण आग ने पूरी तरह से एटीएम को अपने चपेट में लिया. जब तक पुलिस की टीम और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक आग ने एटीएम को जलाकर राख कर दिया.  इसके साथ ही आग में रखे 12 लाख रुपये भी जलकर राख हो गए. 

स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पाया जा सकता था, लेकिन पुलिस की टीम और दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची. लेट पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ी को देख स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और लोगों ने जमकर हंगामा किया. स्थानीय लोगों का कहना था कि किसी तरह से आग पर काबू पाया गया नहीं  तो आग बस्ती के अन्य दुकानों में फैल सकती थी. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से गुस्साए लोगों को शांत कराया और अब  पूरे मामले की जांच में जुट गई है.