1st Bihar Published by: Updated Sat, 15 Aug 2020 01:22:39 PM IST
- फ़ोटो
RANCHI: बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद झंडोतोलन कार्यक्रम में जा रही थी. इस दौरान उनके काफिले के सामने अचानक जानवर आ गए. जिसके विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. राहत की बात रही विधायक को चोट नहीं लगी. यह हादसा रामगढ़ जिले के पतरातू में हुआ
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि विधायक अंबा प्रसाद रामगढ़ से अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी के पतरातू जा रही थी. इस दौरान विधायक की गाड़ी के आगे सुरक्षागार्ड के स्कॉर्पियो के आगे जानवर के दौड़ जाने से अचानक ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिया. जिसके बाद पीछे चल रही विधायक के गाड़ी की सुरक्षागार्ड की गाड़ी से टक्कर हो गई.
हादसे के बाद अंबा प्रसाद दूसरे गाड़ी से रवाना हुई है. अंबा को पतरातू के जीएम कॉलेज में झंडोतोलन कार्यक्रम में भाग लेना था. बता दें कि अंबा प्रसाद पूर्व विधायक योगेंद्र साव की बेटी हैं. योगेंद्र साह फिलहाल कई मामले में जेल में हैं. उनकी मां भी विधायक रह चुकी है. वह भी जेल में हैं. जिसके बाद पिता-मां के सीट से अंबा प्रसाद चुनाव जीती है.