Hindi News / news / बदमाशों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस...

बदमाशों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: DEEPAK Updated May 30, 2022, 7:28:19 AM

बदमाशों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

NALANDA: बिहार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन अपराध के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच खबर बिहार के नालंदा से आई है, जहां रहुई थाना इलाके के पुन्हा गांव में घर में घुसकर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। 



मृतक की पहचान मधुसूदन चौधरी के रूप में की गई है। घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ मधुसूदन चौधरी का 4 महीने पहले गोतिया से विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर बदमाशों ने घर में घुसकर मधुसूदन को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।



इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं मधुसूदन चौधरी को बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। फिलहाल मधुसूदन चौधरी खतरे से बाहर बताया जाता है।  आपको बता दें कि बिहार में अपराध चरम पर है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक साल में हत्या की वारदात सबसे ज्यादा पाई गई है।