Bihar News: बिहार में RJD जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद मचा बवाल, इस मामले में उठा ले गई पुलिस Bihar News: नई दिल्ली से दरभंगा जा रही ट्रेन के पहिए में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में इन सीटों पर भूमिहार बनाम भूमिहार की लड़ाई,कौन करेगा किला फतह और किसका पलड़ा होगा भारी ? Bihar Election 2025: सीमांचल के लिए एक्टिव हुए PM मोदी, जनसभा कर ऐसे बढ़ाएंगे तेजस्वी और राहुल की टेंशन Dular Chand Yadav murder case : 16 घंटे रंगदारी सेल में बंद अनंत सिंह से पुलिस ने पूछे यह सवाल, जानिए बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने क्यों कहा - ए सर... हमर चुनवा ठीक रहतय ने Bihar News: बिहार के इस जिले में 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल Bihar Election 2025: बिहार चुनाव से पहले भारत-नेपाल बॉर्डर पूरी तरह सील, इन चीजों पर होगी कड़ी निगरानी Bihar News: बिहार में RJD और BJP समर्थकों के बीच मारपीट, 5 घायल Mokama Election : "अनंत सिंह के अरेस्ट होने के बाद NDA के 'दिग्गजों' ने संभाली मोकामा की कमान, अब पिछड़ा वोट बैंक को साधने सम्राट करेंगे रोड शो; जानिए क्या पड़ेगा असर" Success Story: “मेरा सपना तो IAS बनना है”, टैक्स डिपार्टमेंट की नौकरी के साथ की पढ़ाई, UPSC पास कर बन गई अधिकारी
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 02 May 2023 05:42:16 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: बागेश्वर धाम के संत पंडित धीरेंद्र शास्त्री पांच दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली मठ में 13 मई से 17 मई तक उनका कार्यक्रम होना है। मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमत कथा सुनाने वाले हैं। पहले यह कथा गांधी मैदान में प्रस्तावित था लेकिन ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण को देखते हुए इसे पटना जिले के ही नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू की गई है। धीरेंद्र शास्त्री 12 मई को पटना आ जाएंगे। हनुमत कथा को सुनने के लिए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी 14 मई को पटना आएंगे। पटना में प्रेस को संबोधित करते हुए बागेश्वर आयोजन समिति के सदस्य व होमगार्ड के पूर्व डीआईजी अरविंद ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आज मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। 3 लाख स्क्वॉयर फीट में पंडाल बनाया जा रहा है। 15 लाख स्कॉयर फीट में पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। यहां भंडारा लगातार चलेगा। होमगार्ड के सेवानिवृत डीआईजी अरविंद ठाकुर ने बताया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 12 मई को पटना आएंगे। 15 मई को दिव्य दरबार का कार्यक्रम है। अंतिम दिन विभूति वितरण का कार्यक्रम होगा। बिहार के कोने-कोने से लोग यहां आएंगे। नेपाल,यूपी, झारखंड और बंगाल से भी लोग कथा सुनने आ रहे हैं। होमगार्ड के सेवानिवृत डीआईजी ने बताया कि नोर्थ इस्ट इंडिया में बाबा का यह पहला कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के लिए साल भर से हमलोग लगे थे। तब जाकर बिहार की पर्ची निकली। यह सब बजरंग बली की कृपा है कि बागेश्वर के बाबा धीरेंद्र शास्त्री बिहार आ रहे हैं। जितने भी सनातन धर्मी हैं वे हनुमत कथा का लाभ उठाए।
उन्होंने बताया कि यह जानकर आश्चर्य होगा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी बाबा का कार्यक्रम करवा रहे हैं। कही कोई विरोध नहीं होगा। इसलिए किसी तरह के अफवाह पर ध्यान ना दे। बिहार की धरती संतो की धरती है जो भी संत यहां आते हैं उनका स्वागत-सत्कार किया जाता है। लोगों को कभी निगेटिव नहीं सोचना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे खुद 31जनवरी को डीआईजी होमगार्ड के पद से रिटायर किये है। पूजा-पाठ तो बचपन से ही करते आ रहे हैं। अब रिटायर हो गये है तब फ्री होकर पूजा पाठ करते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि हरेक मंगल और शनिवार को सुंदर कांड का पाठ कीजिए और प्रतिदिन 11 बार हनुमाा चालीसा का पाठ कीजिए। ऐसा करने से सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। प्रभू की कृपा से बाबा का कार्यक्रम बढ़िया होगा। सब कुछ शुभ-शुभ और मंगलमय होगा।
उन्होंने बताया कि हनुमत कथा में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई चार्ज नहीं देना होगा। यहां सब कुछ निशुल्क है। इस आयोजन में जिला प्रशासन पूरा सहयोग कर रही है। 10 हजार स्वयंसेवक भी रहेंगे। सिविल डिफेंस के भी लोग मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। इतने सारे लोगों को पुलिस संभाल नहीं सकती है। सब प्रभू संभालते हैं बाबा शुभ-शुभ आए और बाबा शुभ-शुभ जाए यही हमारा उद्धेश्य है। उन्होंने बताया कि 14 मई को बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना आ रहे हैं।

