Hindi News / news / एयरफोर्स जवान के साथ भागने वाली प्रेमिका पकड़ी गई, प्रेमी पर प्रताड़ना का...

एयरफोर्स जवान के साथ भागने वाली प्रेमिका पकड़ी गई, प्रेमी पर प्रताड़ना का लगाया था आरोप

1st Bihar Published by: Updated Feb 03, 2020, 2:18:55 PM

एयरफोर्स जवान के साथ भागने वाली प्रेमिका पकड़ी गई, प्रेमी पर प्रताड़ना का लगाया था आरोप

- फ़ोटो

DHANBAD: युवती अचानक घर से गायब हो गई थी. घर में उसने चार पेज का सुसाइड नोट लिखा था. सुसाइड नोट में उसने ने प्रेमी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और जान देने की बात लिखी थी. लेकिन बाघमारा पुलिस ने लड़की को वड़ोदरा से जिंदा बरामद कर लिया है.

अचानक हुई थी लापता

बताया जा रहा है कि युवती ने भागने से पहले साजिश रची थी. इसको लेकर उसने सुसाइड नोट में पुराने प्रेमी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और उसके कारण ही भागकर जान देने की बात लिखी थी. पुलिस ने जब प्रेमी से पूछताछ की तो उसने इंकार कर दिया. घरवाले और पुलिस युवती के शव खोज रही थी, लेकिन कही नहीं मिला. परिजनों यह मान लिए थे कि उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं रही.

बड़ोदरा में मिला लोकेशन

परेशान पुलिस ने जब लड़की के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो उस नंबर से बात हो रहा था. इसका लोकेशन वड़ोदरा शहर बता रहा था. बाघमारा पुलिस ने वड़ोदरा एयरफोर्स पहुंची और युवती को बरामद कर लिया. उसको जिंदा देख पुलिस भी हैरत में पड़ गई.

नए प्रेमी से शादी के लिए रची थी साजिश

जब पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नए प्रेमी के साथ उसका अफेयर चल रहा था. उसने उसके साथ कोर्ट में शादी कर ली है. प्रेमी उसका एयरफोर्स का जवान हैपुलिस ने दोनों को वड़ोदरा कोर्ट में पेश किया और उसका बयान करवाया गया तो युवती ने अपने को बालिग होने और कोर्ट मैरेज करने का प्रमाण न्यायालय को दिखाया. कोर्ट से कहा कि वह प्रेमी के साथ की रहना चाहती है. कोर्ट ने भी उससे पति के साथ रहने का आदेश दे दिया.