Hindi News / news / ट्रेलर-कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत, मरने वालों में तीन एक...

ट्रेलर-कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत, मरने वालों में तीन एक ही परिवार के

1st Bihar Published by: Updated Jul 11, 2020, 7:46:43 AM

ट्रेलर-कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत, मरने वालों में तीन एक ही परिवार के

- फ़ोटो

RANCHI: ट्रेलर और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई है. यह घटना पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा इलाके के मटियाल नेशनल हाइवे-49 पर हुई है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि राजकुमार मौर्य की पत्नी लॉकडाउन के कारण मायके में फंसी हुई थी. पति यूपी के फतेहपुर से पत्नी और बच्चे को लेकर हल्दिया कार से जा रहा था. इस दौरान ही रास्ते में यह हादसा हो गया. जिससे घटनास्थल पर तीन. जबकि इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है.

राज हल्दिया में किसी कंपनी में काम करता है. वहां पर ही परिवार को लेकर जा रहा था. इसको लेकर उसने किराया पर कार लेकर परिवार के साथ लौट रहा था. कार तेज गति में थी. इस दौरान ट्रक से ड्राइवर ओवरटेक कर रहा था. इस दौरान ही यह हादसा हो गया. राजकुमार के साथ में उसका एक दोस्त था.  मरने वालों में राजकुमार मौर्य, उसका बेटा, पत्नी, ड्राइवर और दोस्त शामिल हैं.