Hindi News / news / इमरान खान की पार्टी के नेता ने खोली पाकिस्तान की पोल, भारत में...

इमरान खान की पार्टी के नेता ने खोली पाकिस्तान की पोल, भारत में मांगी शरण

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 10, 2019, 10:20:51 AM

इमरान खान की पार्टी के नेता ने खोली पाकिस्तान की पोल, भारत में मांगी शरण

- फ़ोटो

DESK: भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पाकिस्तान की पोल इमरान खान के पार्टी के नेता ने ही खोल दी है. पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ से विधायक रहे बलदेव कुमार सिंह पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गए हैं. भारत सरकार से उन्होंने शरण देने की गुजारिश की है. भारत वापस लौटे बलदेव कुमार सिंह ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है. अपनी कहानी बयां करते हुए उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर कैसे अत्याचार किया जा रहा है. बलदेव ने पाकिस्तान में अपनी जान को खतरा बताते हुए भारत में शरण देने की गुजारिश की है. बलदेव सिंह ने बताया कि 'इमरान खान अपने किसी भी वादे पर खरे नहीं उतरे. पाकिस्तान में सभी हिंदू और सिखों की जान को खतरा है.' उन्होंने कहा कि, 'जब मेरे ऊपर अत्याचार बढ़ने लगा तो मैं वापस भारत आ गया.' आपको बता दें कि बलदेव कुमार सिंह पाकिस्तान के खैबर पख्तून ख्वा प्रांत के बारीकोट आरक्षित सीट से विधायक रहे हैं. बलदेव कुमार इस वक्त भारत के पंजाब राज्य के खन्ना में मौजूद हैं. बलदेव कुमार अपने परिवार समेत पाकिस्तान से जान बचाकर भारत आए हैं.