Hindi News / news / बंदरों की नसबंदी करेगी सरकार, 4 करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी, जानिए.....

बंदरों की नसबंदी करेगी सरकार, 4 करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी, जानिए.. पूरा मामला

1st Bihar Published by: Updated Nov 07, 2022, 2:05:35 PM

बंदरों की नसबंदी करेगी सरकार, 4 करोड़ रुपए खर्च करने की तैयारी, जानिए.. पूरा मामला

- फ़ोटो

DESK: बंदरों के बढ़ते आतंक को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश के आगरा में बंदरों के बढ़ती संख्या और उनके आतंक को रोकने के लिए आगरा नगर निगम ने इसको लेकर रणनीति तैयार की है। यहां करीब 10 हजार बंदरों की नसबंदी की जाएगी। इसके लिए निगम प्रशासन ने वन विभाग से अनुमति भी ले ली है। पहले चरण में ताजमहल के आसपास करीब पांच सौ बंदरों की नसबंदी की जाएगी। सरकार इसके लिए चार करोड़ रुपए खर्च करेगी।


इसके लिए ताजमहल के आसपास जल्द ही बंदरों को पकड़ने के अभियान चलाया जाएगा। बंदरों को पकड़ने के बाद उनकी नसबंदी की जाएगी। नगर निगम ने वन विभाग के साथ साथ वाइल्डलाइफ की टीम से भी संपर्क साधा है। नगर निगम के इस प्लान से जलद ही ताजमहल के पास से बंदरों के आतंक को खत्म हो जाएगा। ताजमहल के पास बंदरों का आतंक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ है।


बता दें कि ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटकों को बंदर लगातार अपना शिकार बना रहे हैं। यहां के बंद इतने खूंखार हो चुके हैं कि पिछले 6 महीने के भीतर दर्जनों लोगों को काट कर घायल कर चुके हैं। बंदरों के आतंक के कारण यहां आने वाले पर्यटक भयभीत रहते हैं। जिसका सीधा असर ताजमहल पर पड़ रहा है। ताजमहल को बंदरों के आतंक से मुक्त करने के लिए अभियान चलाकर 10 हजार बंदरों को पकड़ा जाएगा और उनकी नसबंदी की जाएगी।