मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय
1st Bihar Published by: Updated Sun, 06 Jun 2021 04:10:12 PM IST
- फ़ोटो
BANKA: अमरपुर में जमीन विवाद को सुलझाने गये सीओ और थानाध्यक्ष पर लोगों ने हमला बोल दिया। गुस्साएं लोगों ने तीर और गुलेल से हमला कर दिया। जिससे थानाध्यक्ष घायल हो गये। इस दौरान लोगों ने सीओ की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और उसे नहर में गिरा दिया।
बताया जाता है कि सहदेव राय और महेंद्र राय के बीच भूमि विवाद चल रहा था। आज 7 डिसमिल जमीन का फैसला महेंद्र राय के पक्ष में आया। जिसके बाद थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी दल बल के साथ विवाद सुलझाने जमीन पर पहुंचे थे तभी आक्रोशित लोगों ने अचानक सीओ और थानाध्यक्ष पर हमला बोल दिया। तीर और गुलेल से हमला किया गया साथ ही फायरिंग भी की गयी। इस दौरान सीओ की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया और जब इससे भी मन नहीं भरा तब गाड़ी को नहर में गिरा कर लोगों ने अपना आक्रोश जताया।
इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी की। हमले में घायल अमरपुर थानाध्यक्ष अरविंद राय को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एसडीएम और एसडीपीओ पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की।