मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय
1st Bihar Published by: Updated Sat, 07 Aug 2021 07:05:16 PM IST
- फ़ोटो
BANKA: इस वक्त की बड़ी खबर बांका जिले से आ रही है जहां अलग-अलग जगहों पर आकाशी बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गयी है। वही कई लोग झुलसकर घायल हो गये हैं। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इस घटना पर दुख जताया है।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्वीट करते हुए कहा कि "बांका जिला में आकाशीय बिजली से 7 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत ही दुःखदायी है। आपदा की इस घड़ी में बिहार सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। इस घटना में मृत एवं घायलों के साथ मेरी गहरी संवेदना है ईश्वर से मृतकों को शांति प्रदान करने एवं घायलों को जल्द स्वस्थ करने की कामना करता हूं।"
कई दिनों के बाद तेज गरज के साथ हुई मूसलाधार बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से बांका जिले में 7 लोगों की मौत हो गयी। अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से यह हादसा हुआ। 12 वर्षीय बच्ची प्रियंका सहित 7 लोगों की वज्रपात से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना अमरपुर, चांदन और कटोरिया में हुई है। अमरपुर के बाजा गांव में धान की रोपनी के दौरान वज्रवात से 12 साल की बच्ची प्रियंका की मौत हो गयी। कासपुर में भी एक महिला जब खेत की रोपनी कर रही थी तब वह आकाशीय बिजली के चपेट में आ गयी।
जिससे उसकी भी मौत हो गयी। चांदन थाना के लेरुआ टांड़ और जमनी में भी रोपनी के दौरान रेखा देवी और दीपक की मौत हो गयी। इस हादसे में 4 महिलाएं सहित 5 लोग भी झुलसकर बुरी तरह घायल हो गये। जिस वक्त यहां बिजली गिरी उस समय सभी लोग खेत में धान रोपनी कर रहे थे। हादसे के बाद सभी को चांदन स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां दोनों की मौत की पुष्टि होने के साथ ही 5 घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है।
वही कटोरिया थाना के दरवे पट्टी में 13 साल की लालधारी भी खेत में रोपनी के दौरान वज्रपात के चपेट में आ गयी। बांका में वज्रपात से 7 लोगों की मौत की घटना के बाद संबंधित पदाधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच करते हुए सरकारी प्रावधान के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दर्जनों मवेशियों की भी मौत हो गयी है। वज्रपात की चपेट में आए लोगों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।